Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम का हुआ शुभारंभ,,कक्षा 10 वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्‍त करने वालें शास‍कीय स्‍कूलों के विद्यार्थियों को कराई जायेगी जेईई और नीट नि:शुल्‍क तैयारी

जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम का हुआ शुभारंभ,,

कक्षा 10 वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्‍त करने वालें शास‍कीय स्‍कूलों के विद्यार्थियों को कराई जायेगी जेईई और नीट नि:शुल्‍क तैयारी
देवास, 18 जून 2026/ जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा "जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम का शुभारंभ किया गया। इस योजना का मुख्य उ‌द्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी करने में कठिनाई का सामना करते हैं। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ‌द्वारा फिजिक्स वाला फाउंडेशन के साथ साझेदारी की गई है। इस सहयोग के अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता की कोचिंग, डिजिटल लर्निंग संसाधन तथा नियमि‍त परीक्षण की सुविधा उपलब्‍ध कराई जायेगी।

योजना के अंतर्गत जिले के शासकीय वि‌द्यालयों के कक्षा 11वीं के वि‌द्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन के लिए विद्यार्थी द्वारा 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। साथ ही, विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जिले के लगभग 150 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें लगभग 50 प्रतिशत छात्र अंग्रेजी माध्यम के एवं 50 प्रतिशत छात्र हिन्दी माध्यम के शामिल है। चयनित वि‌द्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नीट एवं जेईई की विशेष डिजिटल तैयारी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं करियर परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। इस योजना में प्रतिवर्ष 10 लाख का खर्च आएगा। योजना पर होने वाले व्यय की पूर्ति जिला प्रशासन द्वारा जनसहयोग तथा विभिन्न संस्थाओं के सीएसआर योगदान के माध्यम से की जाएगी। यह योजना जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगी तथा चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...