देवास। इमामे हुसैन अलैहिस्सलाम की निस्बतों वाले इस्लामी माह मोहर्रम की आमद से पहले सभी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शहर मोहर्रम कमेटी की मीटिंग 12 जून बरोज़ जुमा को इशा की नमाज़ के बाद शाही जामा मस्जिद बड़ा बाज़ार में मुन्अक़िद होगी। मोहर्रम कमेटी के सदर हाजी लियाक़त हुसैन मिलन ने बताया कि क़ाज़ी नौमान अहमद अशरफ़ी साहब शहर क़ाज़ी देवास सीनियर और क़ाज़ी अबुल कलाम अहमद साहब शहर क़ाज़ी देवास जूनियर की सरपरस्ती में ये बैठक आयोजित होगी। जिसमें मुस्लिम समाज के सभी वरिष्ठगण, पंचायतों के सरपंच और मेम्बर, अखाड़ों के ख़लीफ़ा और उस्ताद शरीक होंगे। हाजी लियाक़त हुसैन मिलन ने सभी से शिरकत की गुज़ारिश की है।

0 Comments