Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग का विशेष आयोजन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग का विशेष आयोजन
देवास – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त आयुष संस्थानों में ऑनलाइन योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।  
जिला आयुष अधिकारी देवास डॉ. ममता जुनवाल के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 45 मिनट का सामान्य योगाभ्यास क्रम (Common Yoga Protocol) का ऑनलाइन सत्र निरंतर आयोजित किया जा रहा है। आज दिनांक 20/06/26 को यह सत्र गायत्री मंदिर, विजय नगर, भारत माता उद्यान परिसर, सरस्वती विद्या मंदिर, मुखर्जी नगर,देवास में आयोजित किया।  

कार्यक्रम का प्रशिक्षण श्री हजारीलाल जाट (योग प्रभारी देवास)डॉ. प्रांजलि भारद्वाज, डॉ प्रीति बाला पाटीदार और डॉ हर्षा तिवारी (वैदिक वेलनेस सेंटर)द्वारा दिया गया । आयुष विभाग का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...