Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : डॉ. रायसिंह सेंधव,,,भाजपा अजा एवं अजजा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न,केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर लगी प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : डॉ. रायसिंह सेंधव,,,

भाजपा अजा एवं अजजा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न,

केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर लगी प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय देवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया ने की, जबकि संचालन मनीष सोलंकी द्वारा किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं सेवा कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय देवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डॉ. सेंधव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पवार, जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष टिंकी बारेला तथा भेरूलाल अटारिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, अजय चौहान, ऋषि सोलंकी निरपेक्ष चौहान, राहुल राठौर, गणेश अटल, नारायण सोनी, जीतू मालवीय बाबू यादव सोनू परमार अजय गुनावदिया अखिलेश धुरिया राहुल पटेल भगवान मालवीय राधेश्याम टाटिया सुभाष मालवीय संजय पेमल संदीप सुनेल ललित वैद्य सेलू मोरे, मोनू सांगते सहित दोनों मोर्चों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे, अंत में आभार मनीष डांगी ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...