14 जून - विश्व रक्तदाता दिवस विशेष,,
रक्तवीर के नाम से मशहूर डॉ. अभिजीत तायड़े ने पिछले 29 वर्षों में 133 बार रक्तदान कर मिसाल की कायम !!
133 बार रक्तदान कर बना लिया है रिकॉर्ड, ये शख्स दशकों से बचा रहा है लोगों की जान !!
देवास/ इंदौर विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है। इस दिन पर इंदौर गौरव अवार्ड एवं अन्य कई प्रमुख अवार्डों से सम्मानित एवं रक्तवीर नाम से मशहूर, डॉ. अभिजीत तायड़े पिछले 29 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे है। उनका का मानना है कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि जीवन में इससे बड़ा महादान कुछ नहीं है।
अमलतास एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े ने अभी तक अपने जीवन काल में 133 बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञानं नगर, इंदौर निवासी रक्तवीर डॉ.अभिजीत तायड़े ने बहुत कम उम्र में ही लक्ष्य बना लिया था की वे हर जरुरतमंद को रक्तदान करेंगे। ओ-पॉजिटिव रक्त समूह वाले रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है।
रक्तवीर डॉ.अभिजीत तायड़े के इन प्रयासों ने ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। ऐसे लोग निस्संदेह समाज के हीरो होते हैं। जिनकी प्रेरणा से और लोग भी आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
रक्तदान समूह "डोनेट ब्लड, सेव लाइफ” से जरूरतमंदों को मददगार भी
विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तवीर डॉ.अभिजीत तायड़े द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमलतास एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॅा.अभिजीत तायड़े पिछले 29 वर्षों में 133 बार रक्तदान कर चुके है। रक्तवीर डॅा.अभिजीत तायड़े ने बताया कि हम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहते है, बल्कि दूसरों की मदद के लिए अपना रक्तदान समूह "डोनेट ब्लड, सेव लाइफ" भी बना हुआ है। जिसमे हर जरुरतमंद को कभी भी, कही भी रक्त की जरुरत होती है तो समूह में से कोई भी सदस्य रक्तदान करने के लिए पहुँच जाता है। अगर किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो तो इनके मोबाइल नंबर 9977070185 , 9630098978 पर संपर्क कर सकते है। इस ग्रुप के माध्यम से वे दुर्घटना, बड़ी सर्जरी, डायलिसिस,कैंसर, थैलेसीमिया,सिकल सेल और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराते हैं। इनके रक्तदान समूह द्वारा इसके अलावा, नशामुक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर में जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। उनकी यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।
प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है ।
रक्तवीर डॅा. अभिजीत तायड़े ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है ! रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। जिन बच्चों को थैलेसीमिया और सिकल सेल एवं डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं, उनके लिए रक्त हर 15 दिन में आवश्यक होता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान के कई फायदे होते हैं। जिन्हें लोगों को समझने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल जाने से उनकी जान बचाई जा सकती है और इस निःस्वार्थ सेवा के बदले में ईश्वर से यही प्रार्थना की जाती है, कि दाता और प्राप्तकर्ता दोनों को स्वस्थ और सुखी जीवन मिले। रक्तवीर डॅा.अभिजीत तायड़े ने अपनी जिंदगी को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है

0 Comments