Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दाऊदी बोहरा समाज के मोहर्रम 15 जून से प्रारंभ होंगे,,नए साल के साथ गूंजेगी या हुसैन या हुसैन की सदाए,,मोहर्रम पर्व के 9 दिवसीय वाअज में शामिल होने के लिए बोहरा समाज द्वारा अपने संपूर्ण कारोबार 24 जून तक बंद रखे जाएंगे।

दाऊदी बोहरा समाज के मोहर्रम 15 जून से प्रारंभ होंगे,,नए साल के साथ गूंजेगी या हुसैन या हुसैन की सदाए,,

मोहर्रम पर्व के 9 दिवसीय वाअज में शामिल होने के लिए बोहरा समाज द्वारा अपने संपूर्ण कारोबार 24 जून तक बंद रखे जाएंगे।


देवास। दाउदी बोहरा समाज हिजरी संवत 1448 नव वर्ष 15 जून सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। परम्परागत अनुसार मोहर्रम की पहली तारीख को सभी घर नव वर्ष का आगाज किया जाता है। सभी एक दूसरे को नये साल की मुबारकबाद पेश करते है घरों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व ड्रायफूड के साथ सभी एक साथ भोजन करते हैं मोहर्रम माह के दूसरे दिन से आशुुरा का आगाज शोहदाए करबला व जिक्रे इमाम हुसैन से सभी समाजजन इबादत व गम के साथ प्रतिदिन या हुसैन या हुसैन की सदा में मशगुल हो जाएंगे। प्रतिदिन वाअज (प्रवचन) होंगे,जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी जाकिर हुसैन नजमी ने बताया कि इस वर्ष सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुदीन सा. जिक्रे इमाम हुसैन व आपके आला बयान लंदन में फरमाएंगे। आपकी अनुमति से स्थानीय आमील शेख अब्बासअली शाकिर द्वारा प्रतिदिन सैफी मार्ग स्थित बुरहानी मस्जिद में शोहदाए कर्बला व जिक्रे इमाम हुसैन पर वाअज करेंगे। शाम को रोजाना नमाज के बाद मातमी मजलिसे इमाम हुसैन अक्द होगी। जिसमें स्थानीय व बाहर से आए हुए जाकिरों द्वारा मातमी नोहा पढ़ी जाएगी पुरजोश मातम होगा। अंजुमने सैफी जमात के सचिव हाजी अली अजगर नदीम ने बताया कि समाज के युवाओं की कमेटी बुरहानी कमेटी व अली अजगर कमेटी द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। दस दिवसीय शबीले हुसैन कमेटी, नजमी शबील कमेटी व शब्बीर शबील कमेटी द्वारा आकर्षक शबील का निर्माण कर पानी व शरबत पिलाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को अनुशासनात्मक सफल व्यवस्था के लिए ताहेर अली बूंदीवाला के नेतृत्व में बुरहानी गार्ड इंटरनेशनल संस्था व महिलाओं की संस्थाओं का योगदान होगा। सैयदना सा. के लंदन से आपके आला बयानों व जिक्रे इमाम हुसैन का आडियो वीडियो द्वारा समाजजनों को सीधा लाभ मिल सकेगा। मोहर्रम पर्व के 9 दिवसीय वाअज में शामिल होने के लिए बोहरा समाज द्वारा अपने संपूर्ण कारोबार 24 जून तक बंद रखे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...