कर्मयोग एवं जरिया टीम ने 170 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,,प्रतिभा का सम्मान,भविष्य का निर्माण,,,
8 वीं, 10 वीं, 12वीं के 170 टॉपर्स का भव्य सम्मान मेहनत को मिला मंच, प्रतिभा को मिला सम्मान,गिफ्ट और करियर का मार्गदर्शन
देवास। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कर्मयोग एवं जरिया टीम द्वारा इस वर्ष भी कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 170 विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मान पत्र, गिफ्ट सर्टिफिकेट तथा विभिन्न उपयोगी उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर दादाजी एम्पायर एवं ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल बैग, डायरी एवं फोल्डर वितरित किए गए। वहीं इंदौर से पधारे डॉ. तौसीफ खान द्वारा विद्यार्थियों को स्मार्ट कैलकुलेटर एवं पेन भेंट किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी मौलाना अबुल कलाम अहमद साहब ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं दुआएं दीं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरीन शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कम अंक आने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में और अधिक मेहनत कर सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।
श्रीमती नायब पठान एवं एनर्जेटिक रवि सर ने प्रेरणादायी वक्तव्य देते हुए विद्यार्थियों को 12वीं के बाद बेहतर करियर चुनने एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण गुर बताए। मैराथन में देवास का नाम देश के कई शहरों में रोशन करने वाले धावक रिजवान कौशर का भी इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान अनेक विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस सफल आयोजन में साईनाथ स्कूल, एंजल कॉन्वेंट स्कूल, चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल एवं लिटिल स्टार स्कूल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी अबुल कलाम अहमद साहब, पार्षद मुस्तफा अंसार अहमद, डॉ. अमरीन शेख, मशीरा खान, एनर्जेटिक रवि सर, समाज सेवी सलीम शेख, वरिष्ठ पत्रकार असलम कुरैशी शकील कादरी, फारुख पठान, उस्मान शेख, शाहनवाज अली, मोहसिन खान तथा बग्स एनीमेशन टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कर्मयोग एवं जरिया टीम के इस प्रयास की उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। सम्मान एवं उपहार प्राप्त कर विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में कर्मयोग एवं जरिया टीम के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments