Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में 'माँ शारदा ज्योतिष वास्तु आयुर्वेद 2026' महासम्मेलन जुलाई में, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

देवास में 'माँ शारदा ज्योतिष वास्तु आयुर्वेद 2026' महासम्मेलन जुलाई में, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
देवास: माँ शारदा ज्योतिष वास्तु आयुर्वेद 2026 के महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राजनंदनी रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन आगामी 19-20 जुलाई को उज्जैन रोड स्थित रॉयल पैलेस होटल में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस महासम्मेलन में देश-विदेश से ख्याति प्राप्त आयुर्वेद विशेषज्ञ, रमल, टैरो कार्ड रीडर, फेस रीडर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ शामिल होंगे। ज्योतिष, वास्तु और आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।

सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक समिति का गठन भी किया गया। समिति में संस्थापक दिनेश गुरुजी इंदौर, महिला अध्यक्ष डिंपल शर्मा, अध्यक्ष राकेश पांडे, संरक्षक ज्योतिषाचार्य प्रकाश चव्हाण, मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष अर्चना भारद्वाज, सचिव श्रीमती स्वाती, श्री कुलदीप श्रीवास्तव एवं पंडित वासुदेव कश्यप को शामिल किया गया है। 
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को भव्य और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। आयोजक समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...