अमलतास अस्पताल द्वारा सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए देवास पुलिस को दिया जा रहा जीवन रक्षक 'CPR' प्रशिक्षण
देवास। आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन और पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में, सिंहस्थ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के सहयोग से अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा देवास पुलिस लाइन में एक विशेष जीवन रक्षक 'सीपीआर' (CPR - कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सिंहस्थ 2028 के सफल और सुरक्षित आयोजन को ध्यान में रखते हुए अब प्रत्येक शनिवार को इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के शत-प्रतिशत पुलिस बल और होमगार्ड बल को आकस्मिक चिकित्सकीय व्यवस्थाओं से संबंधित बारीकियों का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाना तय किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अमलतास अस्पताल के आपातकालीन विभाग (Emergency Department) के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिस अधिकारियों को सीपीआर देने की सही तकनीक सिखाई जा रही है। जिसमे पुलिसकर्मियों को डमी (पुतलों) के माध्यम से चेस्ट कंप्रेशन और कृत्रिम सांस देने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जा रहा है। एवं कि अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक/कार्डिएक अरेस्ट) या सांस लेने में तकलीफ होने जैसी गंभीर आपातकालीन स्थितियों में बिना समय गंवाए तुरंत कैसे प्रतिक्रिया देनी है।
प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद जी, एडिशन एस.पी जयवीर सिंह भदौरिया जी, सीएसपी श्री सुमित अग्रवाल जी, आर.आई श्री रणजीत ठाकुर जी उपस्थित थे |
, अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की "सिंहस्थ महापर्व के दौरान भारी भीड़ के कारण कई बार एंबुलेंस या विशेषज्ञ डॉक्टरों को मौके पर पहुँचने में समय लग सकता है। ऐसी स्वर्णिम घड़ियों (Golden Hours) में घटनास्थल पर मौजूद प्रशिक्षित पुलिस और होमगार्ड के जवान 'सीपीआर' के माध्यम से मरीज को नया जीवन दे सकते हैं। यही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।"

0 Comments