Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मेरा लक्ष्य सन् 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है : अजय सिंह राहुल

मेरा लक्ष्य सन् 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है : अजय सिंह राहुल 

देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल, अल्प समय के लिए देवास पधारे। देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में श्री अजय सिंह का भावभीना स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग, चाहे वो किसान हों मजदूर हों व्यापारी हों या छात्र हों, प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। मैं प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहा हूं और मेरा लक्ष्य आगामी 2028 विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़, संगठित होने का आव्हान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुरूचरण सिंह सलूजा प्रदीप चौधरी, रवि भदौरिया, जाहिद पठान, भगवान सिंह चावड़ा, सुजीत सांगते, अजयसिंह राजोदा, रोशन रायकवार, जितेंद्र सिंह गौड़, रवि चौधरी, उमेश झंवर, राजेश राठौर, मनोज हेतावल, रूपेश कल्याणे, इशान राणा, दिलीप सिंह सोलंकी, नीरज नागर, शाहजी हाशमी,वीरेन्द्र परदेसी, राजा पडियार,परवेज शेख, नरेंद्र यादव, मनोज सांगते, हफीज घौसी, महेंद्र धारू,रईस कामदार, डॉ.मंसूर शेख,आरिफ मेव, शकील डिप्टी, प्रदीप बनाफर, कुलदीप नागर, ईश्वर हरोडे, जयप्रकाश मालवीय, अविनाश जेठवा, प्रथम सिंह पंवार, दीपेश हरोडे, विमल चौधरी, सैयद आरिफ, अबरार आलम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...