Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

“सेफ क्लिक-2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

 “सेफ क्लिक-2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ  
देवास, 24 जून 2026:मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान _“सेफ क्लिक-2.0”_ का शुभारंभ आज देवास जिले में किया गया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, OTP-KYC फ्रॉड और साइबर बुलिंग से बचाना है।
सेफ क्लिक-2025 की सफलता 
पिछले साल के अभियान के बाद जिले में साइबर जागरूकता बढ़ी। शिकायतें 54 से बढ़कर 150-200 प्रति माह हुईं। समय पर रिपोर्टिंग से 710 नागरिकों को 3.60 करोड़ रुपये वापस मिले और 230 डिजिटल अरेस्ट के मामले टाले गए।
15 दिवसीय कार्यक्रम  
अभियान में स्कूल, कॉलेज, बैंक, पंचायत, अस्पताल और बाजारों में कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, साइबर चौपाल, रैली, मैराथन और साइबर मेला आयोजित होंगे। महिला-बाल सुरक्षा, QR फ्रॉड और ऑनलाइन भुगतान पर विशेष सत्र होंगे। 
पुलिस की अपील
देवास पुलिस ने कहा कि संदिग्ध कॉल, लिंक या APK फाइल पर बिना जांच भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत *हेल्पलाइन 1930* पर कॉल करें या *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें। 

*प्रमुख गतिविधियां*: स्टैंडी-बैनर प्रदर्शन, साइबर शपथ, क्विज, इंफ्लुएंसर्स के माध्यम से प्रचार, कोटवारों से मुनादी और NCRP पोर्टल का प्रचार शामिल है। अभियान 8 जुलाई को साइबर मेले के साथ समाप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...