Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जोदा’ बनी रेस की सरताज, महाराणा प्रताप जयंती पर सजा घुड़दौड़ का आयोजन, 23 वर्षों की परंपरा बरकरार

जोदा’ बनी रेस की सरताज, महाराणा प्रताप जयंती पर सजा घुड़दौड़ का आयोजन, 23 वर्षों की परंपरा बरकरार
देवास । महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर हिंदू उत्सव समिति एवं महाराणा प्रताप सेना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए लगभग 25 घोड़ों एवं उनके सवारों ने हिस्सा लेकर अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, ठाकुर राजेंद्र सिंह बैंस, गणेश पटेल, सचिन जोशी, सुरेंद्र सिंह गौड़, संजय सोलंकी, विश्वजीत चौहान, तूफान सिंह (सरपंच बांगर), वीरेंद्र सिंह दरबार (सरपंच पटलावदा) एवं करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष विशाल रघुवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रोमांचक मुकाबलों के बीच शक्ति सिंह पटलावदा की घोड़ी ‘जोदा’ ने प्रथम स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विजेता को समिति की ओर से विजय पंडित द्वारा 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर खाचरौद के देवेंद्र सिंह ठाकुर की घोड़ी ‘बादल राजा’ रही, जिन्हें नवीन सोलंकी द्वारा 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान पर आवेश की घोड़ी ‘राणा’ रही, जिन्हें प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक गायत्री राजे पवार (देवास) की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। धर्मेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और अश्व प्रेम की स्मृति में यह आयोजन पिछले 23 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस सरोनिया ने किया तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के सफल संचालन में सौदान सिंह राजपूत, गुरुदत्त शर्मा, राहुल पाटीदार, नितिन जलोदिया, विश्वराज सिंह बैंस, जीतू पहलवान, आनंद कोठारी, दौलत सिंह दरबार, विजय सिंह दरबार, बसंत सिंह दरबार, गोपाल पहलवान, राहुल चौहान, युसूफ भाई, राजेश राठौड़, अशोक प्रजापत, सचिन भौंसले, अजय सिंह गौड़, आनंद सिंह, चिंटू बैंस एवं मयूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...