Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत खटाम्‍बा में आयोजित जन कल्याण शिविर में स्‍वास्‍थ्य विभाग द्वारा 249 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

ग्राम पंचायत खटाम्‍बा में आयोजित जन कल्याण शिविर में स्‍वास्‍थ्य विभाग द्वारा 249 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
देवास, 18 जून 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि ग्राम पंचायत खटाम्‍बा में आयोजित जन कल्याण शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर कुल 249 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 51 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 196 मरीजों का एक्सरे परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को आवश्यकता अनुसार उपचार, परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अमरीन शेख, जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक खंड चिकित्सा अधिकारी बरोठा डॉ. राजेंद्र गुजराती, जिला स्तरीय राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहै। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...