Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

250 खिलाड़ियों ने किया योग, हिन्द फौज ने कराया सार्वजनिक योग संचालन

250 खिलाड़ियों ने किया योग, हिन्द फौज ने कराया सार्वजनिक योग संचालन
देवास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में हिन्द फौज द्वारा सार्वजनिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी सेना गाढरिया के मार्गदर्शन में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, मध्यप्रदेश योग आयोग तथा "करो योग, रहो निरोग" अभियान के सहयोग से देवास में योग दिवस का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। योग सत्र का संचालन हिन्द फौज के योग संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी (प्रज्ञा योग निकेतन) ने किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान एवं पम्मी मसकोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा देवास की विभिन्न खेल एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इनमें देवास जिला स्विमिंग एसोसिएशन से ओमप्रकाश जगावत, गोल्ड शटल फ्लाई बैडमिंटन से अर्जुन, रोहित गुप्ता बैडमिंटन एकेडमी से रोहित गुप्ता, देवास जिला थ्रो बॉल कोच रीना पटेल तथा देवास जिला पेरा एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगताप सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिन्द फौज के संचालक कुमेर सिंह वर्मा, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल, संचालक सुरेश शर्मा, दीपिका बोरीवाल, रक्तदान संचालक सीमा गिरी एवं विकास गिरी, एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा, हिन्द फौज सैनिक शुभम सोनी, दरबार जी, शिवानी दरेकर तथा तनुजा धार मैम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्द फौज द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...