Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

28 से 30 जून तक देवास में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, प्रशिक्षण संपन्न

28 से 30 जून तक देवास में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, प्रशिक्षण संपन्न
     देवास/ 20 जून 2026 [शकील कादरी] मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन में देवास जिले में पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून 2026 तक चलाया जाकर जन्म से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जावेगी।
         जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी  ने बताया की अभियान के पूर्व समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली जाएगी उन्होंने कहा कि संपूर्ण लक्ष्य पूर्ण करने के लिए निर्धारित माइक्रोप्लान तैयार किया गया है अनुसार हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जावेगा। इसके लिए देवास जिले में कुल 1800 बी एवं सी बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 1248 बी टाइप बूथ एवं 552 सी टाइप बूथ बनाए गए हैंै। इसी प्रकार ट्रांजिट टीम 35 एवं मोबाईल टीम 27 हैं। कूल 3600 वैक्सीनेटर एवं 201 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी अभियान के दौरान लगाई गई है। देवास जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 86 हजार 252 बच्चे पल्स पोलियो अभियान में दवा पिलाने हेतु चिन्हित किये गये हैं। दल बनाए गए हैं इन के सदस्यों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है अभियान के दौरान प्रथम दिवस बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जावेगी एवं द्वितीय तथा तृतीय दिवस दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को घर-घर दवा पिलाई जावेगी।
      जिला अस्पताल में शनिवार को शहरी क्षेत्र देवास अंतर्गत दल के सदस्यों को  उप जिला मीडिया अधिकारी श्री कमल सिंह डावर एवं खंड विस्तार प्रशिक्षक श्री सुखदेव रावत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया दल के सदस्यों को बताया गया कि अभियान के पूर्व क्षेत्र में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जावे क्षेत्र के मंदिर ,मस्जिद के माध्यम माइक द्वारा अनाउंसमेंट  एवं बुथ  के आसपास मार्ग पर नारे लेखन कर उचित सकारात्मक माहौल तैयार करते हुए लक्षित बच्चों से संपर्क किया जावे। प्रोटोकाॅल के अनुसार प्राप्त आईईसी सामग्री का प्रर्दशन बूथ स्थल पर अभियान शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा उद्घाटन किया जाए।  बुथ एवम घर- घर भ्रमण के दौरान वैक्सीन का रखरखाव, पिलाने का तरीका ,वीवीएम की जानकारी, मार्कर द्वारा मार्किंग घरों पर मार्किंग एवं बूथ स्तर एवं दूसरे और तीसरे दिन घर-घर भ्रमण के दौरान ए.एफ.पी. और मीजल्स केस की जानकारी लेने और रिपोर्टिंग के बारे मे बताया। अभियान में शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने के निर्देश दिये गये। 
       जिले में लक्षित शत प्रतिशत बच्चो को टीम द्वारा बूथ, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, नवनिर्माण स्थलों, ईंट भट्टे ,क्रेशर खदान, स्लम एरिया, झुग्गी-झोंपडी, खेत खलिहान, धुमक्कड डेरों, जेल परिसर तथा औद्योगिक क्षेत्रों में भी विशेष रूप से अभियान के अंतर्गत पोलियो की दवा पिलवाने की व्यवस्था की गयी है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...