Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु 3 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु 3 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
देवास। केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 15 से 17 जून तक स्थानिय विक्रमसभा भवन मे आयोजित 3 दिवसीय शिविर का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधिी दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण कर किया गया।
दिव्यांगजनों के उपकरणों का अतिथियों ने किया वितरणविधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन के द्वारा आयोजित शिविर के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग से प्राप्त दिव्यांगजनों को उनके उपयोगी उपकरण का वितरण दिव्यांगजनों में परी कौशल को ब्रेलकीट, जगदीश मालवीय को ट्राईसिकल एवं छडी, रंभाबाई को सुगम्य केन, पियुष राठौर को व्हील चेयर एवं छडी का वितरण किया गया। जिला स्तर के सभी विभागों के द्वारा अयोजित शिविर में भाग लेकर हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीकरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभापति ने अपने उद्बोधन मे कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु जिला स्तर के सभी विभागों के द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अयोजित शिविर में उनका पंजीयन किया जा रहा है इस हेतु वे बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग से महिमा जैन ने दिव्यांगजनों के लिए चल रही सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए कविता के माध्यम से कहा कि कान की मशीन से सुनते रहिए अपने बच्चों की किलकारियां ओर चश्में से देखते रहिए अपने बच्चो के खेल आंगन के।
इस अवसर पर निगम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा, भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल, उपायुक्त आरती खेडकर, जाकिर जाफरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, हेमन्त उबनारे, विशाल जगताप, अरूण तोमर, मुन्ना कुरैशी, प्रहलाद चौहान व जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बडी संख्या मे हितग्राही उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...