रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह
देवास। “सेवा ही संकल्प है, रक्तदान ही महादान है” के प्रेरक संदेश के साथ देवास जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर देवास नगर निगम के लोकप्रिय एवं सक्रिय पार्षद तथा जनचेतना सामाजिक संस्था के संयोजक अजय तोमर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया।
शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 30 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। अजय तोमर के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

0 Comments