Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और पीयूसी के संचालित 5 वाहनो को किया जब्त

परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और  पीयूसी के संचालित 5 वाहनो  को किया जब्त

​    देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में  जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने  देवास शहर के औद्योगिक क्षेत्र में आकस्मिक जांच अभियान चलाया।​इस विशेष अभियान के दौरान सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) की सघन जांच की गई।​ इस दौरान 20 वाहनों की  जांच की गई, जिसमें 05 वाहन बिना दस्तावेजों के मिले​।परिवहन नियमों का  उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी 5 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया।​ जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने ​वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज जैसे— फिटनेस, पीयूसी, बीमा और परमिट हमेशा अप-टू-डेट रखें। बिना दस्तावेज पाए जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि वाहन को राजसात (जब्त) करने की कार्रवाई भी की जाएगी।​

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...