देवास। निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गीले, सुखे कचरे एवं अस्पतालों से प्राप्त मेडिकल वेस्ट के निपटान एवं उसकी चेकिंग निरंतर कचरा संग्रहण वाहनों मे की जा रही है। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में गीले, सुखे कचरे एवं अस्पतालों से प्राप्त मेडिकल वेस्ट संग्रहण वाहनों मे मिक्स पाया जाता है तो निगम की टीम द्वारा सख्ती से चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। स्वच्छता को लेकर निगम की टीम प्रतिदिन ट्रेंचिग ग्राउंड पर सभी कचरा संग्रहण वाहनों की सघन जांच कर रही है। जांच के दौरान एमजी अस्पताल के द्वारा कचरा संग्रहण वाहन मे मिक्स मेडिकल वेस्ट डाला पाया गया जो कि हानिकारक है। एमजी अस्पताल के संबंधित अधिकारी को सूचना पत्र तथा चेतावनी दिए जाने के पश्चात भी मिक्स मेडिकल वेस्ट एमजी अस्पताल के द्वारा कचरा संग्रहण वाहन मे डाले जाने पर टीम के लीडर रवि गोयनार के द्वारा सोमवार 15 जून को 50 हजार की दण्डात्मक चालानी कार्रवाई का सूचना पत्र दिया गया। इस प्रकार से किसी भी अस्पताल से मिक्स मेडिकल वेस्ट पाए जाने पर दण्डात्मक चालानी कार्रवाई निगम के द्वारा की जावेगी।

0 Comments