Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एमजी रोड नाला निर्माण कार्य मे प्रगति नही होने पर ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी

एमजी रोड नाला निर्माण कार्य मे प्रगति नही होने पर ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी
देवास। समयावधि पत्रों की आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा। विगत 15 दिवस में दिए निर्देश एवं समयावधि अन्तर्गत होने वाले कार्याे एवं सुधार की वार्डवार जानकारी ली। ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत व्यवस्था के साथ प्लांट संचालन का समय एवं पम्पींग सेशन की जानकारी ली।
 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मे नये आवेदनों का लक्ष्य पूरा करने मे प्रगति नही होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उपायुक्त जाकिर जाफरी को लक्ष्य पूर्ति पर फोकस करने  को कहा साथ ही श्रम योगी मानधन, संबल के कार्य मे भी प्रगति नही होने से एक हफ्ते में पांच सौ नये आवेदन का लक्ष्य दिया तथा ईकेवायसी को लेकर आयुक्त ने प्रगति लाने हेतु कहा। वहीं गौशाला मे पीने के पानी एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा होने के निर्देश संबंधित को दिए तथा नये शेड की जानकारी ली।
अमृत हरित अभियान पर किये गये कार्य की भी समीक्षा आयुक्त ने की। आयुक्त को संबंधित विभाग द्वारा मानसून वर्षा में लक्ष्य अनुरूप पौधारोपण के लिए 5 हजार से अधिक गड्डे करवाये जाने की जानकारी दी। लक्ष्य पूर्ति हेतु वर्षा प्रारंभ होते ही पौधारोपण करने हेतु आयुक्त ने कहा।
आयुक्त ने शहर मे वार्डवार जल प्रदाय की जानकारी लेते हुए सभी वार्डाे में पानी की पाईप लाईन से लिकेज गंदे पानी की शिकायत नही आवें वर्षा होने से पहले सभी उपयंत्री  वार्डाे से प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने सहायकों से लेने के निर्देश दिए ताकि गंदे पानी की शिकायत नही मिले। जहां सीसी रोड बन रहे हों रोड के नीचे पाईप लाईन नही डले इसका ध्यान रखें। नाला सफाई, रोड क्रास, ड्रेन रिपेयर प्रापर हो। एमआर-13 रोड निर्माण में जो पेड आ रहे हैं उन्हें शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए तथा कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा।
आयुक्त ने एमजी रोड के कार्याे की जानकारी ली जिसमें नाला निर्माण, सिवरेज लाईन एवं चल रहे कार्याे मे प्रगति नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी लागने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिए साथ ही उपयंत्री को एक हफ्ते मे कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा
 आयुक्त के वार्ड निरीक्षण में सफाई व्यवस्था मे लापरवाही होने पर सभी स्वच्छता निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था सूचारू होवे तथा कचरा संग्रहण वाहनों में सेगरिगेशन चेक करने तथा खुले स्थानों पर कचरा डालने तथा जलाने एवं अमानक पॉलिथीन पाये जाने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। समयावधि वाली सडक निर्माण के कार्याे में सुधार होना है उन सडकों को चेक करने तथा संबंधित ठेकेदारों से रोड सुधार करवाये जाने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ईकेवाईसी पर फोकस करने तथा वर्षा पूर्व यह भी चेक करें की जल जमाव की स्थिती नही बने, सभी उपयंत्री अपने वार्डाे मे जल जमाव के स्थानों को चिन्हीत करें तथा सुधार करवायें जाने के निर्देश दिए। जिसकी मानिटरिंग करने के लिए उपायुक्तो को कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...