Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हिन्द फौज ने कराई गोला फेंक प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,,अंडर-7 से अंडर-23 आयु वर्ग तक हुई प्रतिस्पर्धाएं, विजेताओं को स्पोर्ट्स किट देकर किया सम्मानित

हिन्द फौज ने कराई गोला फेंक प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर-7 से अंडर-23 आयु वर्ग तक हुई प्रतिस्पर्धाएं, विजेताओं को स्पोर्ट्स किट देकर किया सम्मानित
देवास। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में हिंद फौज एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर भव्य गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 एवं अंडर-23 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंद फौज के कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी आयु वर्गों में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा की जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करना है। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं। हिंद फौज का संकल्प है कि देवास के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में संस्था मानस से हेमंत शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान एवं पम्मी मास्कोले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिंद फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुंवर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, योग संचालक चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, एथलेटिक्स संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा, पम्मी मास्कोले, सुरेश शर्मा, कुंवर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सीमा गिरी, विकास गिरी, चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा एवं रीना पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंद फौज सैनिक एवं थ्रोबॉल प्रशिक्षक रीना पटेल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...