आज भव्य महाआरती और 7.30 बजे से भंडारे के रूप के महाप्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा,,
श्री विश्वकर्मा मंदिर महावीर नगर में चल रही भक्तमाल की कथा का समापन हवन पूर्णाहूति के साथ होगा,
इंदरसिंह नागर की अमृतवाणी और कीर्तन भी होगा
देवास। महावीर नगर में चल रही भक्त माल की कथा के आखिरी दिन बुधवार 10 जून को महाआरती और भंडारे में महाप्रसाद वितरण होगा। इससे पूर्व सुबह 9 बजे से नवग्रह मंडल पूजन होगा। 10 बजे से सभी यजमानों द्वारा हवन पूजन किया जायेगा। दोपहर 11.30 बजे पूर्णाहूति होगी। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे से श्री मधुसूदन नागर द्वारा भक्त माल कथा का अंतिम अध्याय सुनाने के बाद पोथी पूजन होगा। शाम 4 बजे से संस्था श्रीराम शरणम् के संस्थापक श्री इंदरसिंह नागर द्वारा अमृतवाणी सत्संग और कीर्तन किया जाएगा। शाम 6 बजे महाआरती और पूर्णाहुति होगी। इसके बाद आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। 7.30 बजे से भंडारे के रूप के महाप्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा। कथा के दौरान विशिष्ठजनों ने पोथी पूजन करते हुए कथा मर्मज्ञ का स्वागत किया। देवास नगर सहित अन्य स्थानों से आये प्रबुद्धजनों का स्वागत आयोजन समिति और पदाधिकारियों ने किया। सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज देवास अध्यक्ष पीडी शर्मा, सचिव ओम प्रकाश पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांचाल, संगठन मंत्री छगनलाल पिपलोदिया, मंदिर नीति अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासभा जिलाध्यक्ष पप्पू शर्मा, न्यास सहसचिव शिवप्रसाद मांडन, कैलाश विश्वकर्मा, भरत कारपेंटर, मुकेश कारपेंटर, सुरेश शर्मा शिप्रा, आशीष शर्मा, रामेश्वर कारपेंटर सहित विश्वकर्मा वंशज महिला मंडल देवास तथा विश्वकर्मा मंदिर समिति महिला मंडल देवास की श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती माया शर्मा, निशा पिपलोदिया, लोक न्यास मीडिया प्रभारी राजेश एम शर्मा आदि ने महाआरती और भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। उक्त जानकारी सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज समाज देवास के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पिपलोदिया ने दी।

0 Comments