Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण,,जिला अस्‍पताल में 8 एवं 12 बिस्तरीय वार्डों, 22 बिस्तरीय आईसीयू यूनिट, बर्न यूनिट और मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण कर दिये आवश्‍यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण,,

जिला अस्‍पताल में 8 एवं 12 बिस्तरीय वार्डों, 22 बिस्तरीय आईसीयू यूनिट, बर्न यूनिट और मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण कर दिये आवश्‍यक दिशा-निर्देश
देवास:19 जून 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक में उपलब्ध कराई जाने वाली अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने 8 बिस्तरीय एवं 12 बिस्तरीय वार्डों, गंभीर मरीजों के उपचार के लिए तैयार की जा रही 22 बिस्तरीय आईसीयू यूनिट, बर्न यूनिट और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार, अस्पताल प्रबंधक श्री प्रमोद गुणवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
        कलेक्टर श्री सिंह ने क्रिटिकल केयर यूनिट के द्वितीय तल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेरेस का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए एक सर्वसुविधायुक्त कैंटीन एरिया विकसित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा  कि अगले एक-दो माह में क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक की सुविधाएँ प्रारंभ हो सकती हैं। उन्होंने दोनों ऑपरेशन थिएटर को एक साथ शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लैब से सीधा कनेक्शन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...