Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

801 अनानास, 51 किलों संतरों से हुआ श्री खेड़ापति दरबार का श्रृंगार,,- बड़े मंगलवार पर उज्जैन के कलाकारों ने सजाया दरबार

801 अनानास, 51 किलों संतरों से हुआ श्री खेड़ापति दरबार का श्रृंगार,,
- बड़े मंगलवार पर उज्जैन के कलाकारों ने सजाया दरबार
देवास। महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति मारुति मंदिर में मंगलवार को बड़े मंगलवार के अवसर पर भगवान हनुमान का 801 अनानास, 51 किलों संतरों एवं विभिन्न प्राकृतिक सजावटी सामग्री से भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान के इस अनूठे स्वरूप के दर्शन करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।  मंदिर के पुजारी पंडित दर्शन उपाध्याय ने बताया कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवारों के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भगवान श्री खेड़ापति मारुति का 801 अजनास व संतरों से विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान हनुमान का यह मनोहारी और अनूठा स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। भगवान के इस विशेष श्रृंगार को तैयार करने के लिए उज्जैन से सहायक कलाकारों की एक टीम देवास पहुंची थी। कलाकारों ने कई घंटों की मेहनत और रचनात्मकता के साथ इस श्रृंगार को आकार दिया। करीब 8 से 10 कलाकारों की टीम ने श्री खेडापति सरकार के दरबार का भव्य स्वरूप तैयार किया। देर शाम तक भक्तों की आवाजाही जारी रही और मंदिर परिसर जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के जयघोषों से गूंजता रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...