बैठक में आयुक्त ने दिए दिशा निर्देश
शहर में शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं स्त्रोत पर ही कचरे का पृथक्कीकरण सुनिश्चित किया जाए, देर रात में खुले रहने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ठेले वालों से गीला-सूखा कचरा पृथक-पृथक लिया जाए, शहर मे स्थित बैकलेनों का सौदर्यिकरण कर उन्हें कचरा मुक्त किया जाए, कचरा पड़ाव स्थल एवं बर्निंग प्वाइंट की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, रहवासियों को गीला, सूखा एवं अन्य घरेलु हानिकारक कचरा के संबंध मे जागरूकता लाने हेतु कहा,
शासकीय, अशासकीय स्कूलों में स्कुल संस्थापकों से समन्वय कर स्वच्छता के संबंध में जागरूकता गतिविधियां चलाऐं, व्यवसायिक क्षेत्रों में अमानक पॉलिथीन सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु जागरूकता अभियान चलाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक व डिस्पोजल बेचने वालों को चिन्हित कर चालानी कार्रवाई करें, स्थानीय एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं से स्वच्छता मिशन के संबंध मे जुड़कर जागरूकता अभियान चलायें, आरआरआर सेंटर पर फौकस रखते हुए रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल सेंटर का निरंतर संचालन किया जाए, जन जागरूकता के तहत स्वच्छ वायु पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए घरों की छत पर बागवानी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाए, नागरिकों को श्माय देवासश् एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए,
बैठक में निगम के स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, स्वच्छ भारत मिशन से विश्वजीत सिंह, विशाल जोशी, अरुण तोमर, दीपक अग्रवाल सहित नगर निगम सहयोगी संस्था ओम साई विजन एवं फीडबैक फाउंडेशन के टीम लीडर, सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में वार्डाे से स्वच्छता सहयोगी की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments