Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान,,स्व. प्रदीप कुमार सिंहजी कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर सतपथ एवं पुष्प ग्रुप ने किया आयोजन

शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान,,
स्व. प्रदीप कुमार सिंहजी कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर सतपथ एवं पुष्प ग्रुप ने किया आयोजन
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ एवं पुष्प, देवास द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 05.09.2026 को स्थानीय महावीर धाम जैन मंदिर, साईं विहार कॉलोनी में शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह महावीर धाम दिगंबर जैन मंदिर, देवास में पावन वर्षायोग कर रही आर्यिका 105 समिति श्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन जैन कासलीवाल, फेडरेशन के उपाध्यक्ष निलेश जैन छाबड़ा, फेडरेशन उज्जैन रीजन के अध्यक्ष नवीन जैन एवं फेडरेशन के संयुक्त महासचिव महेंद्र जैन बाकलिवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिक्षक एवं छात्रों का किया सम्मान
कार्यक्रम में सतपथ ग्रुप देवास की ओर से शिक्षक के रूप में श्रीमती सारिका बसंत जैन एवं छात्र के रूप में आर्नेश अवनीश जैन को सम्मानित किया गया। वहीं पुष्प ग्रुप देवास द्वारा शिक्षक के रूप में श्रीमती मंजू योगेंद्र जैन एवं छात्र के रूप में दर्शन निलेश जैन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों एवं छात्रों के सम्मान के माध्यम से शिक्षा, संस्कार, प्रतिभा एवं समाज के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के स्वागत हेतु स्वागत भाषण सतपथ संरक्षक मनोहर जैन द्वारा दिया गया। अतिथियों का स्वागत सतपथ अध्यक्ष पवन जैन, एस.पी. सेठी, अशोक जैन, अंतिम छाबड़ा, संजय छाबड़ा, संजय बज, अनिल जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, हेमंत जैन, प्रकाश जैन, नवीन पालवीया एवं कमलेश जैन तथा पुष्प अध्यक्ष महेंद्र जैन, धीरेन्द्र जैन, रोहित जैन, वीरेन्द्र जैन, सुनील जैन, पारस जैन, अखिलेश जैन, राजेश जैन, मनीष जैन, राजेश एलआईसी, शिवनारायण एवं सावन जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सतपथ एवं पुष्प ग्रुप के सभी दंपति सदस्य उपस्थित रहे। मंगलाचरण राजेन्द्र जैन द्वारा एवं शांतिपाठ लोकेंद्र जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पुष्प अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया। अंत में सतपथ सचिव पंकज जैन ने आभार व्यक्त किया। समारोह ने स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की स्मृति को नमन करते हुए शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रतिभावान छात्रों के सम्मान की सार्थक एवं प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...