देवास। आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लोधी समाज द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा लोधी समाज की जिलाध्यक्ष संगीता दीपक लोधी के नेतृत्व में "करो योग, रहो निरोग" अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योग शिविर श्री राज मेरिट गार्डन, त्रिलोक नगर, देवास में संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. हेमंत तिवारी, डॉ. हर्षित तिवारी एवं डॉ. प्रीति बाला पाटीदार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम में आदरणीय रमेश कौशल, देवराज शास्त्री (गुरुजी), राहुल राठौर, प्रभुलाल लोधी, अनिल लोधी, दीपक लोधी, राजेंद्र लोधी, अजय लोधी, अरुण लोधी, गुड्डू भैया, निकी निगम, कृष्णा योगी, ज्योति कौशल, पिंकी लोधी, माया दीदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments