देवास। नारायण क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर, विजय नगर, देवास में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनमें खेल प्रतिभा एवं अनुशासन का विकास हो सके। नारायण क्रीड़ा मंडल के सचिव प्रवीण सांगते ने बताया कि शिविर में बच्चों को खो-खो, नेटबॉल, थ्रोबॉल, डॉजबॉल एवं सॉफ्ट टेनिस जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि नारायण क्रीड़ा मंडल पिछले कई वर्षों से खेल अकादमी का संचालन कर रहा है, जिसमें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी सेना गाडरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, जावेद खान, सुदेश सांगते, महेंद्र सिंह सिसोदिया (प्राचार्य), शामिकी देसाई, यूनुस खान, यशवंत डागोरा, सचिन भार्गव, राशि सांगते, भारत खेर, रुद्र भटनागर, युग शर्मा, दिव्या सोलंकी, मानसी परमार एवं मीनाक्षी सोलंकी सहित अनेक खेल प्रेमी एवं अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित अभ्यास के माध्यम से उच्च स्तर की उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए शिविर का विधिवत समापन किया गया।

0 Comments