मां चामुंडा सेवा समिति ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा का किया स्वागत
देवास। महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शोभायात्रा का मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पूर्व समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में भोपाल चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर के प्रमुख मार्गो से निकली शोभायात्रा में समिति पदाधिकारी तंवर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह गौड़, अनिल सिंह सिकरवार एवं समस्त पदाधिकारीयों का पुष्पमालाओं से मां चामुंडा सेवा समिति पदाधिकारी रामेश्वर जलोदिया उमेद सिंह राठौड,इंदर सिंह गौड़, नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, अवधेश तिवारी, अभिषेक स्वास्थ्य आदि पदाधिकारी समाजसेवियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

0 Comments