देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील टोकखुर्द में स्थित बिजासन माता मंदिर इकलेरा में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टोंकखुर्द ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने शामिल होकर योग में भाग लिया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी ऋतु चौरसिया एवं तहसीलदार गौरव निरंकारी के नेतृत्व में एक पौधा मां के नाम के तहत मन्दिर परिसर में वन विभाग के माध्यम से 21 फलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर हेमराज गोखले, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, वन रक्षक अंकित खत्री, मनोज मंडलोई, अंकित मालवीय, विष्णु मालवीय, भगवान सिंह, विक्रम सिंह गुर्जर आदि सहित उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा रोपण किया गया।

0 Comments