देवास। बुधवार 10 जून को महापौर जनसुवाई महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण जनसुवाई निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा की गई। नागरिकों के द्वारा अपनी निगम संबंधि शिकायतों के आवेदनों में जवाहर नगर मे भवन के सामने के पेड की छटनी करने, वार्ड 19 अग्रवाल नगर मे स्थित गार्डन मे पेवर ब्लाक्स लगाने, बद्रीधाम नगर की गलियों मे नवीन सडक निर्माण करवाने, वार्ड 42 मे गंदे पानी की निकासी करवाने, विकास नगर मे पानी की निकासी करवाने, उज्जैन रोड पर गंदे पानी की निकासी करवाने, वार्ड 22 आनंद ऋषी नगर मे जल जमाव की समस्या का निराकरण करवाने, गणेशपुरी बालगढ मे अवैध अतिक्रमण हटाने, नवदुर्गा नगर मे चेम्बर की सफाई करवाने, वार्ड 15 शांति नगर निवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, वार्ड 21 गंगा नगर कालेानी में रोड एवं पार्क की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने एवं अन्य समस्याओं के आवेदन दिए गये। उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये।
महापौर जनसुवाई में झोन 1 से दादा अनिरुद्ध 2 बच्चों के साथ जनसुवाई मे आए तथा बताया कि बच्चो के माता पिता का देहान्त होने के कारण बच्चे दादा दादी के पास ही रहते हैं उनके भरण पोषण के लिए उपायुक्त श्री जाफरी ने दादा दादी की राशन पर्ची आईडी मे बच्चों का तत्काल नाम जुडवाकर प्रति माह राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर शासन की योजना का लाभ दिलवाया।
उपायुक्त श्री जाफरी के द्वारा निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल के साथ 2 हिग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि के स्वीकृति पत्रों को वितरण किया गया। इस अवसर पर प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती,जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव श्याम सुन्दर रघुवंशी, स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे, रवि गोयनार, हरेन्द्रसिहं ठाकुर, सुर्यप्रकाश तिवारी, विकास शर्मा, मुन्ना कुरैशी, महेन्द्रसिंह सोनगरा एवं नागरिकगण व हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments