Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ का प्रदेश सम्मेलन संपन्न

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ का प्रदेश सम्मेलन संपन्न
देवास। 17 एवं 18 जून  को सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ द्वारा ग्वालियर मे  प्रदेश सम्मेलन एवं साधारण सभा का आयोजन किया गया। उक्त सम्मेलन मे देवास से विष्णु वर्मा प्रदेश संरक्षक , पी.एन. तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष लाम्बोरे जिलाध्यक्ष, देवकरण शर्मा जिला सचिव एवं कुसुम मेहरा प्रांतीय मंत्री सम्मिलित हुए। उक्त सम्मेलन मे विशेष अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर  विधान सभा अध्यक्ष, रमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति एवं भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुजर ,उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर श्री तोमर द्वारा धारा 49 पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया तथा स्वास्थ्य बीमा पर भी पेंशनर के हित मे  कार्यवाही संबंधित योग्य निर्णय हेतु मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेशचंद्र  बादल महामंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ सदस्य जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक हो गईं उनका शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया जिसमे वसंत पुरोहित पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति का भी सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...