अनिराग इंजीनियरिंग में गूंजा योग का मंत्र, कर्मचारियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
देवास: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र की अनिराग इंजीनियरिंग एंड कंसलटेंट इकाई में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें इकाई के सभी पुरुष एवं महिला कर्मचारियों ने योग किया। योग नीरज विजयवर्गीय जी एवं सुरेश जायसवाल जी ने करवाया । इस अवसर पर कंपनी के मालिक सतीश मुकाती ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आदि चलाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में इकाई के कार्यक्रम संयोजक संकल्प जायसवाल मनीष विश्वकर्मा, रवि रघुवंशी, प्रभाकर विष्णु पारेगी भी उपस्थित रहे।
0 Comments