Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित----------आपसी सद्भाव व शांति बनाये रखते हुए त्यौहारों को मिलजुलकर मनायें, देवास की परस्पर सद्भाव की परंपरा को रखें बरकरार

अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित
----------
आपसी सद्भाव व शांति बनाये रखते हुए त्यौहारों को मिलजुलकर मनायें, देवास की परस्पर सद्भाव की परंपरा को रखें बरकरार
देवास 22 जून 2026/ जिले में जून, जुलाई एवं अगस्‍त माह में आने वाले त्योहारों पर कानून एवं व्‍यवस्‍थाओं पर विचार विमर्श के लिए अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ट्राफिक श्री एचएन बाथम, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती विशाखा देशमुख, सीएसपी श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, पुलिस अधिकारियों सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।    

     शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी ने कहा कि जिले में अभी तक जितने भी आयोजन हुए हैं जिले के नागरिकों के सहयोग से ही जिला प्रशासन निर्विघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सफल रहा है। सभी से अपेक्षा है कि लॉ एण्‍ड आर्डर का पालन करते हुए त्‍योहार मनाये। सभी नागरिक आपसी सद्भाव व शांति बनाये रखते हुए त्यौहारों को मिलजुलकर मनायें और देवास के परस्पर सद्भाव की परंपरा को आगे भी बनायें रखें।

     अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी ने कहा कि शांति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिये गये हैं, उनको नोट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुझावों पर विचार कर सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन त्यौहारों पर अपनी ओर से तो व्यवस्था करेगा ही, हम सब समिति के सदस्य भी पर्वों के दौरान बाहर आकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग करें।
  बैठक में आगामी त्‍यौहारों पर सुरक्षा/यातायात/भीड प्रबंधन, मोहर्रम जुलूस का मार्ग जुलूस का समय एवं विसर्जन का समय पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि जुलूस में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेगें। जुलूस में करतब दिखाते समय हानिकारक, जानलेवा करतब का प्रदर्शन नहीं करेंगे। जुलूस अखाडे के साथ आयोजक अपना बैच व चिन्ह संकेत रखेंगे।

     बैठक में जुलूस मार्ग पर विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड व्यवस्था, मेडीकल टीम की व्‍यवस्‍था तथा कालूखेडी स्थित तालाब पर रात्रि में ताजिये विसर्जन के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...