देवास। आयुक्त दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्युत खपत एवं विद्युत देयकों के विषय मे चर्चा कर स्मार्टमीटर की रिडींग की भी जानकारी ली।
पीएम स्वनिधि में हितग्राहियों को दिये जाने वाले ऋणों में प्रगति नही होने पर बैंको से समव्य बनाकर लक्ष्य पूर्ति हेतु कहा। वहीं अनुग्रह सहायता राशि एवं ईकृकेवाईसी को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए।
स्वच्छता निरीक्षकों को उनके झोन क्षेत्र में स्थित मैरीज गार्डनों की रिपोर्ट ली गई जिसमें जिन गार्डनों में गार्डन का वेस्ट गीला कचरा, सिवरेज लाईन से जोडा गया है या नाले मे छोडा गया है उन गार्डनों पर चालानी कार्रवाई करने के साथ सपरेटर तथा ईटीपी के साथ बडे गार्डनों मे गार्डन स्वमियों द्वारा एसटीपी बनवाने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए।
आयुक्त ने अमृत हरित अभियान की जानकारी लेते हुए निर्धारित स्थानों पर पौधे लगाये जाने की जानकारी उद्यान विभाग से ली जिसमें पोधारोपण की की गई तैयारियों की जानकारी उद्यान प्रभारी ने दी।
रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लक्ष्य अनूरूप प्रगति नही होने पर उपयंत्रियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 7 दिवस मे प्रगति लाने हेतु कहा। सभी वार्ड उपयंत्री अपने अपने वार्डाे मे जीर्णशीर्ण भवन जो वर्षाकाल मे गिरने की स्थिती मे हैं उन्हें चिन्हीत कर भवनों के स्वामियों से समन्वय कर तोडने की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कहा।
आयुक्त ने समयावधि पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के समय पर निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments