प्रधानमंत्री के उद्बोधन के साथ क्षिप्रा में मना योग पर्व, सलीम शेख-कपिल पंवार रहे मुख्य अतिथि,,
प्रार्थना से ध्यान तक: क्षिप्रा शासकीय स्कूल में विद्यार्थियों ने किया योग प्रोटोकॉल का पालन
देवास/ क्षिप्रा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिप्रा में 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ में मनाया गया संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी के निर्देशानुसार में प्रातः 6:00 बजे से पूर्व विद्यार्थियों का स्कूल परिसर में एकत्रीकरण हुआ उन्हें विधिवत पंक्तिबद्ध निश्चित अंतराल से बिठाया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पीटीआई सलीम शेख और भाजपा जिला मंत्री कपिल सिंह पंवार,एंव आयुष मंत्रालय विभाग क्षिप्रा के डॉक्टर सुभाष भार्गव,खेल एवं कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक यूनुस खान, मण्डल उपाध्यक्ष क्षिप्रा डॉ क्विष्णु पटेल, क्षिप्रा मंडल महामन्त्री संजय जावरीया कि उपस्थित में अतिथियों ने माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर और उन पर माल्यार्पण कर माता सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सीधा प्रसारण हुआ कोलकाता से हुआ जिसमें प्रधानमंत्री का उद्बोधन हुआ। ठीक 7:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.योग शिक्षक कृष्णकांत शर्मा, बाबूलाल पटेल, महेश यादव,राजेश बराना प्रजापति द्वारा जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना ,चालन क्रियाएं, खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन ,पेट के बल किए जाने वाले आसन और पीठ के बल किए जाने वाले आसनों का समावेश रहा। आसनों के पश्चात कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम के पश्चात सभी ने ध्यान में प्रवेश किया। योग संबंधी संकल्प को दोहराया गया अन्त में 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:' इस श्लोक के साथ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आज के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं और स्कूल के स्टॉफ गण एंव क्षिप्रा के गांव जनप्रतिनिधि,पालक गण गण विश्व योग दिवस पर उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका दीपा शर्मा के द्वारा किया गया आभार योग प्रभारी रेखा सिंह मैडम ने माना .

0 Comments