Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालय, देवास सम्मानित

प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालय, देवास सम्मानित

देवास: भोपाल में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय देवास को उसकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट विद्यालय देवास ने कक्षा 11वीं के वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी एवं शिक्षक श्री संतोष स्वर्णकार ने यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान श्री हरजिंदर सिंह (आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ), सुश्री नंदा भालवे (अपर संचालक, लोक शिक्षण, भोपाल ) तथा डॉ. अरुण सिंह (अपर संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल) के करकमलों से प्रदान किया गया।
यह सम्मान विद्यालय की कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने न केवल देवास जिले, बल्कि पूरे प्रदेश में विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा ने प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...