देवास में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली
--------
"साइकिल चलाओ – स्वास्थ्य बनाओ, देवास सजाओ" का दिया संदेश
देवास 07 जून 2026/ [शकील कादरी] जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा क्रीड़ा भारती देवास द्वारा रविवार सुबह साइकिल चलाओ – स्वास्थ्य बनाओ, देवास सजाओ अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। फिट इंडिया-हिट इंडिया के संदेश के साथ निकाली गई इस रैली का शुभारंभ सुबह 7.30 बजे सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से हुआ।
साइकिल रैली का आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। रैली को जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, शनि मंदिर चौराहा, जिला अस्पताल, नगर निगम और पंप चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः सयाजी द्वार पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "फिट इंडिया, हिट इंडिया", "साइकिल अपनाओ, स्वास्थ्य पाओ" तथा "स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देवास" के संदेश दिए।
आयोजकों ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। क्रीड़ा भारती लगातार खेल, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, अजय गुप्ता, हेमेन्द्र निगम काकू, गौरव कदम, मनीष जायसवाल, पार्षद अजय तोमर, अनिल श्रीवास्तव, जावेद पठान,राजीव श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली विद्यार्थी एवं युवा उपस्थित रहे।

0 Comments