छल-कपट और षड्यंत्र रचकर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराया गया...कांग्रेस,,
देवास। राज्यसभा सीट के चुनाव में जिस तरह से झूठ और षड्यंत्र रचकर सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराया गया,उसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में धरना और उपवास कार्यक्रम, धरना स्थल पर आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में मौजूद वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य को, महिला विरोधी बताते हुए नामांकन रद्द करने वाले तथ्यों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया। जिस तरह से कांग्रेस विधायकों के विमान को उड़ने की मंजूरी में लेट-लतीफी कराई गई और फिर पूर्व प्लानिंग के तहत योजनाबद्ध तरीके से फार्म को रिजेक्ट कराया गया, उससे बीजेपी का कुंठित चेहरा सामने आ गया है। बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का खुलेआम मखौल उड़ाया है। धरना प्रदर्शन में गुरूचरण सिंह सलूजा, प्रदीप चौधरी, रेखा वर्मा, रवि चौधरी, सुजीत सांगते, रितेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह बजेपुर, सुधीर शर्मा, नरेंद्र यादव, मदनलाल जेठवा, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे,अनिल गोस्वामी,विक्रम मुकाती, रोशन रायकवार, अजय सिंह राजोदा, दिलीप परमार, सिद्धार्थ माहूरकर, राजा पडियार, प्रकाश पटेल, दिग्विजय सिंह झाला,हर्ष प्रताप सिंह गौड़, वसीम हुसैन,परवेज शेख,एजाज शेख नीलम, इम्तियाज़ शेख भल्लू, गोवर्धन देसाई, डॉ. मंसूर शेख, आरिफ मेव, रईस कामदार, प्रतिक शास्त्री, शाजी हाशमी, सलीम पठान, डॉ.सुरेश शर्मा,हफीज घौसी, गौरव जोशी, डॉ. मुन्ना सरकार,विमल चौधरी, नईम अहमद, प्रहलाद मिस्त्री, मंजूला रायकवार, कविता वर्मा एडवोकेट, साधना प्रजापति, मीना फानी,मनोज सांगते अशोक पटेल, एम.जहीर शेख,धर्मेंद्र पटेल,जयप्रकाश मालवीय, तेजसिंह यादव,करामात खान, सुरेश रायकवार, सुनील गुप्ता, रियाज नागौरी, शकील लक्की,सुरेश कुमावत, अविनाश जेठवा,राहुल ठाकुर,ओम राठौर, सुभाष वर्मा, कमलेश गुप्ता, दीपेश हरोडे, प्रथम सिंह पंवार, गुल्लू मंधानी,हमुद हाशमी,बाबुलाल भाट, नकुल पटेल, अभिषेक सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार संगठन महासचिव जाहिद पठान ने व्यक्त किया।

0 Comments