देवास। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में, शहर के राजोदा रोड़ स्थित वृद्धआश्रम में,वृद्धजनों के बीच फल वितरण कर मनाया गया। वृद्धआश्रम के वृद्धजन, कांग्रेस जनों को अपने बीच पाकर प्रसन्न हुए और कांग्रेस जनों ने उन्हें फल वितरण कर, उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने वृद्धजनों के बीच अपने सारगर्भित विचार रखें। इस मौके पर गुरुचरण सिंह सलूजा, प्रदीप चौधरी, संगठन महासचिव जाहिद पठान, जितेंद्र सिंह गौड़, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, नजर शेख, अजय सिंह राजोदा, वीरेंद्र सिंह परदेसी, शाहजी हाशमी, नीरज नागर, धीरज कल्याणे, जयप्रकाश मालवीय, सोनू जेजे, रियाज नागोरी, सुभाष वर्मा, प्रथम सिंह पंवार अविनाश जेठवा, अंकित खरे, जीवन श्रीवास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया।

0 Comments