Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द हिमालय एकेडमी में उत्साहपूर्वक मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

द हिमालय एकेडमी में उत्साहपूर्वक मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
देवास। द हिमालय एकेडमी, राधागंज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित हुए दिव्य योग संस्थान के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय योग गुरू राजेश बैरागी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। गुरूजी ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन यापन कर सकता है।
योग एक समग्र अभ्यास है जो विद्यार्थी के जीवन को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध कर सकता है। गुरूजी ने अपने संबोधन मंे विद्यार्थियों को कहा कि अगर आप असफल हुए तो समझिए यह सफलता आपके लिए नहीं थी, क्योंकि ईश्वर ने आपके लिए कुछ और बड़ा सोच रखा है। उन्होनें बताया कि जो मोबाईल नहीं देखेगा, उसको मोबाईल पर देखा जायेगा एवं जो मोबाईल देखेगा उसको कहीं नहीं देखा जायेगा। गुरूजी एवं राममिलन चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योग जैसे: भुजंगासन, धनुरासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, हलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भास्त्रिका आदि करवाये गये एवं जीवन में योग के महत्व को समझाया। इस अवसर पर आलोक पायलेट, राममिलन चौधरी, कृष्णकांत बैरागी, सोशल मीडिया से कुलदीप बैरागी, मोहित एवं आर्यन उपस्थित रहे !

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...