देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी दल द्वारा देवास शहर के जयप्रकाश नगर स्थित अमित राठौर के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। मौके पर अमित राठौर की उपस्थिति में मकान से 40 बोतल अंग्रेजी शराब, 250 पाव अंग्रेजी शराब, 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल मात्रा 84 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अरविंद जिनवाल, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, गीतेश पंडाग्रे शामिल थे। जिले आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments