Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मंडी धर्मशाला में संपन्न हुआ शिव पार्वती विवाह

मंडी धर्मशाला में संपन्न हुआ शिव पार्वती विवाह
देवास। श्रीमद 108 भागवत ने बताया कि स्थानीय मंडी धर्मशाला में चल रही 108 भागवत कथा अंतर्गत श्री पुष्पानंद जी महाराज ने शुकदेव परिक्षित मिलन का बहुत ही मार्मिक चित्रण का वर्णन किया। पुषपानंद जी ने बताया कि किस प्रकार महाराज परीक्षित ने सात दिनों तक नेमिश्यरण्य धाम में शुकदेव जी महाराज से भागवत कथा सुनी सातवें दिन एक नाग परीक्षित को डसने आया लेकिन भागवत कथा सुनने के प्रभाव से महाराज परीक्षित मोक्ष को प्राप्त हुए। इसके पश्चात अर्पित अग्रवाल, खुशबूू अग्रवाल शिव पार्वती का मनोहारी रूप धारण कर पधारे। पूरा पांडाल भगवान शिव पार्वती के जयकारों से गूंज उठा। सभी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंगलाचरण का गान कर शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। भगवान शिव की बारात निकाली गई जिसमें कई प्रकार के भूत प्रेत उनके साथ बारात में शामिल हुए। सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा माता पार्वती का कन्यादान किया गया। महाराज सूरज शास्त्री के निर्देशन में 118 ब्राह्मणों द्वारा भागवत का मूल पाठ किया जा रहा है, जिसकी पूजा बड़ी संख्या में नगर के भक्तजनों द्वारा की जा रही है। समिति द्वारा आकर्षक पांडाल सजाया गया है। भागवत समिति के प्रकाश अग्रवाल, संजय कसेरा, रितेश गोयल ने देवास केे सभी धर्मप्रेमी जनता से से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मंडी धर्मशाला में चल रही 108 भागवत कथा का पूजन करें, कथा श्रवण करें और अपना जीवन सफल करे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...