Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा मोर्चे के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिलाध्यक्ष टिंकी बारेला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश धुरिया ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश महामंत्री सोहन मरावी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जी, संभाग प्रभारी राकेश कटारा, प्रदेश मंत्री खुशीलाल राठौर, तथा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक को प्रदेश महामंत्री सोहन जी मरावी भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव जी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, संतोष देवड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, अनीता प्रकाश चौहान राहुल पटेल हरिसिंह कलम कृष्णा भाई भगवान दास कासलीवाल निर्मल मुजाल्दे संजय ठाकुर गणेश भोंसले हेमराज ओसारी अनिल ठाकुर भूर सिंह जाधव रवि बाथम गोपाल भल्लवी रामप्रसाद डाबी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...