Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा का जल एवं दुध से किया अभिषेक

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा का जल एवं दुध से किया अभिषेक 

देवास। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विजयागंज मंडी रोड स्थित ग्राम पटलावदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया गया। प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सिंह पटलावदा, भूपेंद्र सिंह निपानिया, गोवर्धन सिंह खींची, गजराज सिंह लोहाना, सुमेर सिंह परमार, गोपाल सिंह जनोखेड़ी, गुलाब सिंह खींची, कांतिलाल चौधरी, मांगीलाल चौधरी, अर्जुन बना, प्रीतम बना, ऋषिराज सिंह परमार, बबलू पंचाल, मनोज बोडाना सहित ग्रामीण, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे। संचालन एवं समापन राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के आदर्शों को स्मरण करते हुए किया। अंत में विजेंद्र सिंह पटलावदा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया। भारतसिंह पटलावदा ने महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...