Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

झमाझम बारिश के बीच निकली राजपूत समाज की शौर्य यात्रा,,बारिश में भी बना रहा राजपूत सरदारों का उत्साह, जगह-जगह स्वागत

झमाझम बारिश के बीच निकली राजपूत समाज की शौर्य यात्रा,,

बारिश में भी बना रहा राजपूत सरदारों का उत्साह, जगह-जगह स्वागत
देवास। बुधवार को क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की 386 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शाम करीब 6 बजे भोपाल चौराहा (महाराणा प्रताप चौराहा) से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत सरदारों व अन्य समाजों के महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत से पूर्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई, किंतु बारिश भी राजपूत सरदारों का उत्साह कम नहीं कर पाई और बारिश के बीच ही शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में आगे-आगे घोड़े पर महापुरुषों के वेष में युवा सवार थे, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। साथ ही बैंड, ढोल, ताशे भी राजपूतों का उत्साह बढ़ा रहे थे। शौर्य यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से निकली। इस दौरान तेज बारिश के बीच ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शौर्य यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर तंवरसिंह चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, जयसिंह ठाकुर, राजवीरसिंह बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मनोज राजानी, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, अनिलराजसिंह सिकरवार, पोपसिंह परिहार, विजयसिंह जनोईखेड़ी, भारतसिंह पटलावदा, गंगासिंह सोलंकी, सुमेर सिंह दरबार, सुरेंद्रसिंह पंवार, भगवानसिंह चावड़ा, सुरेंद्रसिंह गौड़, धर्मेंद्रसिंह बैस, राजेंद्रसिंह बैस, अनिलसिंह बैस, तूफानसिंह बांगर, विश्वजीतसिंह चौहान, नवीनसिंह सोलंकी, राजकुमारसिंह ठाकुर, राणा नटवरसिंह बैस, नरेंद्रसिंह चंदेल, भगवानसिंह बघेल, ईश्वरसिंह चौहान, दिग्विजय सिंह झाला, धमेंद्रसिंह चौहान, अर्पणसिंह चंदेल, अजयसिंह परिहार, हटेसिंह मेंढकी, भारतसिंह बाड़ोली, मनोहर सिंह बैरागढ़, मोहनसिंह राजपूत, अनिकेत सिंह ठाकुर, ललितसिंह चावड़ा, जुझारसिंह राठौड़, पोपसिंह पंवार, संदीप सिंह सिकरवार, पुष्पलता सोनगरा, कल्पना तंवर, नीतू चौहान, शशि ठाकुर, कांति चौहान सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित थे। अंत में आभार तंवरसिंह चौहान ने माना। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...