देवास: जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदिका राजूबाई निवासी देवगढ़ ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक अर्जुन पिता हरिराम निवासी हाटपीपल्या ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
भूमि का सीमांकन कराया जाए
जनसुनवाई में आवेदक मदनलाल पिता बोंदरसिंह निवासी देवास ने भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
बीपीएल राशन कार्ड बनवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक परमानंद निवासी देवास ने बीपीएल कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments