आईडीए देवास के राज्य स्तरीय सीडीई कार्यक्रम में आधुनिक दंत चिकित्सा पर हुआ मंथन
देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) देवास शाखा द्वारा आईडीए मध्यप्रदेश स्टेट ब्रांच के सहयोग से होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में राज्य स्तरीय सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (सीडीई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईडीए मध्यप्रदेश राज्य सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. अतुल जाजू (एमडीएस ऑर्थाेडॉन्टिक्स) रहे। डॉ. अतुल जाजू ने दैनिक दंत चिकित्सा प्रैक्टिस में क्लियर अलाइनर्स का उपयोग विषय पर व्याख्यान देते हुए क्लियर अलाइनर्स के आधुनिक उपयोग, डिजिटल उपचार योजना तथा जटिल मामलों में इसके प्रभावी उपयोग की विस्तृत क्लिनिकल जानकारी साझा की। इस अवसर पर आईडीए देवास शाखा की अध्यक्ष डॉ. नेहा आनंद, सचिव डॉ. निष्ठा जैन, डॉ. वकार अहमद, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. वरुण आनंद, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. वसीम पठान, डॉ. अनिमेष शर्मा, डॉ. चेतना जायसवाल, डॉ. यश्विनी चौहान, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. अरुण परमार, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. अभिराज सोनी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अभिषेक सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments