Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हनुमान चालीसा पाठ कर सरकार से मांगा न्याय,,तीसरे दिन भी जारी रही एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल

हनुमान चालीसा पाठ कर सरकार से मांगा न्याय,,
तीसरे दिन भी जारी रही एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल
देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। गुरुवार को हड़ताल का तीसरा दिन रहा। जिले के 500 से अधिक संविदा कर्मचारियों के आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि संघ के बैनर तले हड़ताल के तीसरे दिन मल्हार स्मृति उद्यान में कर्मचारियों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर भजन-कीर्तन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार से सकारात्मक निर्णय की कामना की। आंदोलन के आगामी चरण में सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि प्रदेशभर में लगभग 32 हजार संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी वर्षों पुरानी मांगों का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण की घोषणा का क्रियान्वयन, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों का निराकरण, नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश तथा समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सुविधाएं शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...