समयावधि पत्रों का समय सीमा मे हो निराकरण- निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार
देवास। समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश आयुक्त दलीप कुमार ने दिए। विद्युत खपत एवं विद्युत देयकों के विषय एवं पॉवर फेक्टर की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। पीएम स्वनिधि में हितग्राहियों को दिये जाने वाले ऋणों में प्रगति मे कम पाये जाने पर आगामी 15 दिवस में सुधार एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए कहा। वहीं अनुग्रह सहायता राशि एवं ई-केवाईसी को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए।
स्वच्छता निरीक्षकों को उनके झोन क्षेत्र में मैरीज गार्डनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दिए जाने हेतु कहा। आयुक्त ने अमृत हरित अभियान की जानकारी लेते हुए निर्धारित स्थानों पर पौधे लगाये का प्लान 7 दिवस में तैयार किए जाने हेतु कहा। वर्षाकाल में जल जमाव की स्थिती से निपटने एवं पानी की निकासी की व्यवस्था पर कार्य करने के निर्देश दिए। लक्ष्य पूर्ति एवं अधिक से अधिक रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने के साथ ही गार्डनों मे भी शॉक पीट लगाकर रिपोर्ट देने हेतु कहा।
वर्षा पूर्व सिवरेज के चेम्बरो की सफाई कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए। सभी वार्ड उपयंत्री अपने अपने वार्डाे मे जीर्णशीर्ण भवन जो वर्षाकाल मे गिरने की स्थिती मे हैं उन्हें चिन्हीत कर भवनों के स्वामियों से समन्वय कर तोडने की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कहा।
कम्पाउंडिंग कार्य मे प्रगति नही होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य मे तेजी लाने के साथ लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कहा। आयुक्त ने समयावधि पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के समय पर निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments